हथिनीकुंड बैराज हादसा: जींद में बरामद हुआ दूसरे जवान का शव, 45 घंटे चला सर्च ऑपरेशन खत्म

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 07:49 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में नाव पलटने के बाद लापता हुए दूसरे जवान का शव भी आखिरकार बरामद कर लिया गया है। करीब 45 घंटे तक चले लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद महाराष्ट्र के जवान का शव जींद में बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि जींद नहर में सब्जी मंडी के पीछे पुलिस ने शव को बरामद किया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। हथिनीकुंड बैराज में मंगलवार शाम सेना के जवानों की नाव अचानक पलट गई थी। हादसे के वक्त नाव में कुल पांच जवान सवार थे। इनमें से तीन जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि दो जवान लापता हो गए थे। 

इसके बाद यमुनानगर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पश्चिमी यमुना नहर से लेकर यमुना नदी तक जवानों की तलाश में टीमें लगातार जुटी रहीं। हथिनीकुंड बैराज के आसपास करीब 20 किलोमीटर के दायरे में लगातार सर्च अभियान चलाया गया। इससे पहले कल शाम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव बरथा से जवान अजय का शव बरामद हुआ था। 

PunjabKesari

 

अब दूसरे जवान का शव भी जींद से मिलने के बाद इस हादसे में लापता दोनों जवानों की तलाश पूरी हो गई है। करीब 45 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में सेना, पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने लगातार कड़ी मशक्कत की। हादसे के बाद से ही पूरे इलाके में जवानों की तलाश को लेकर अभियान युद्धस्तर पर चल रहा था। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static