आश्वासन के बाद टावर से उतरा हवा सिंह, इलाज के लिए PGI ले जाया गया

5/22/2018 9:27:47 AM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): आखिर 5 घण्टे बाद देर रात टावर पर चढ़े हुए हवा सिंह सैनी को उतारने में प्रशासन कामयाब रहा और राहत की सांस ली। हवा सिंह अपने 2 बेटों की हत्या के मामले में पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं था। जिला प्रशासन ने हवा सिंह की सभी मांगों को मान लिया। उतरने के बाद हवा सिंह को इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। 

लाइसेंस न बनने पर टावर पर चढ़ा हवा सिंह
अक्टूबर 2017 को हवा सिंह के 2 बेटों की हत्या हो गई थी। जिसके 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने आरोपियों द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया और गन लाइसेंस के लिए आवेदन किया था लेकिन उसका लाइसेंस नहीं बना। जिसके चले वह बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। जिसे देखते हुए प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। 

आश्वासन के बाद हवा सिंह को उतारने में कामयाब रहा प्रशासन 
हवा सिंह को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना आखिर देर रात उसकी पत्नी को बुला कर प्रशासन ने आश्वासन दिया। जिसके बाद उसकी पत्नी ने बात की और हवा सिंह को टावर से नीचे उतारा गया। हवा सिंह की हालात को देखते हुए उसे इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। 

Nisha Bhardwaj