धुंध ने रोकी पहियों की रफ्तार, घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

11/30/2019 12:36:17 PM

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ में लोगों ने भी कोहरे की सफेद चादर का दिल खोल कर स्वागत किया तथा लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए है। शुक्रवार रात से ही सड़कों को घना कोहरा छा गया। कड़कड़ाती ठंड की दस्तक भी पहले कोहरे के साथ आ गई है और सड़कों पर चलने वाले लोग ठंठ में ठिठुरते भी नजर आ रहे हैं।

सर्दियों के मौसम की पहली धुंध आज जमकर पड़ी है। बहादुरगढ़ में कोहरे की चादर से आसमान सफेद हो गया है। वहीं कड़कड़ाती ठंड की दस्तक भी पहले कोहरे के साथ आ गई है। सड़कों पर चलने वाले लोग ठंठ में ठिठुरते भी नजर आ रहे हैं। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात भी काफी प्रभावित हुआ है। जैसे दिल्ली और रोहतक की ओर जाने वाली रेलगाडि़यां अपने निर्धारित समय से 30 मिनट से लेकर दो घंटे तक लेट चली है।

रोहतक की तरफ जाने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन 2 घंटे लेट चली। वहीं फिरोजपुर जनता 30 मिनट, सिरसा एक्सप्रैस और दिल्ली पैसेंजर गाडि़या भी 30-30 मिनट लेट चल रही है। रेलयात्रियों को ट्रेन की देरी होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। लोग अपने गंतव्य समय पर नही पहुंच पा रहे है। वहीं सड़कों पर वाहन चलाने वाले लोग भी परेशान है। सड़कों पर बने गड्डे कोहरे में लोगों की जान के दुश्मन बन गए हैं। सड़कों के किनारे और बीच में सफेद पट्टी तक नहीं है जिसके कारण कोहरे में सड़क के किनारे देखने में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं।

वाहन चालकों का कहना है कि सड़कों के गड्डों को तुरन्त भरा जाना चाहिए। सड़क के किनारे और बीच में सफेद पट्टियां भी खींची जानी चाहिए ताकि वाहन चलाते समय कोई परेशानी न आए। दिसम्बर की शुरूआत होने से ठीक पहले दिन कोहरे की चादर छाई है जिससे आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।

 

Isha