घटिया सैनिटाइज की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने 158 कंपनियों के लिए नमूने : विज

6/6/2020 11:17:19 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्यभर से घटिया सैनिटाइजर की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 158 कंपनियों के नमूने लिए है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम से सबसे अधिक 25 नमूने एकत्र किए गए।

इसके अलावा फरीदाबाद से 19, सिरसा से 17 और अम्बाला से 9 नमूने लिए गए है। भिवानी से 7, चरखी दादरी से एक, हिसार से 7, झज्जर से 9, कैथल से 4, करनाल से एक, मेवात से 12, नारदौल से 5, पलवल से 4, पंचकूला से 8, पानीपत से 8, रेवाड़ी से 6, रोहतक से 10, सोनीपत से एक तथा यमुनानगर से 5 सैम्पल लिए। हिसार में एक कंपनी द्वारा 500 एम.एल. सैनिटाइजर का दाम 650 रुपए वसूलने की शिकायत आई थी जिसके बाद एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।      

इसी तरह का एक मामला कैथल में भी सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग व निजी अस्पतालों के पास आने वाले सैनिटाजर, मास्क व अन्य किट मानक के नीचे पाए जाते है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं जींद के विधायक डॉ. कृष्णमिड्ढा की शिकायत पर सी.एम.ओ. डॉ जय भगवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।   

 

Edited By

Manisha rana