छत्रपति मामले में हुई सुनवाई, इन दो गवाहों ने दी गवाहियां

7/18/2018 5:33:20 PM

पंचकुला(उमंग): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से जुड़े पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्याकांड मामले की सुनवाई पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत पिछले काफी समय से कर रही है। आज हुई सुनवाई के दौरान गुरमीत राम रहीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए जबकि मामले से जुड़े अन्य सभी आरोपी व्यक्तिगत रूप से पेश हुए।

सीबीआई कोर्ट ने खट्टा सिंह की गवाही पर आज 16 लोगों को गवाही के लिए बुलाया था। जिनमें से दो लोगों आईएएस अधिकारी युथ अफेर एंड स्पोर्ट दिल्ली किरण सोनी के अस्सिटेंट अरुण  ओर टंढारी कला लुधियाना आरपीएफ पुलिस हुकम चंद की हुई गवाही। अगली सुनवाई में बाकी 18 गवाहों को गवाही के लिए बुलाया। मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।

उल्लेखनीय है कि साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की इस केस के कारण मुश्किलें बढ़ी हुई है। डेरा मुखी से जुड़े उक्त केस पर पूरे देश की निगाह है। मामले में जिस तेजी से अदालती प्रक्रिया चल रही है, उससे सभी को फैसलों की जल्द उम्मीद है।

काबिलेजिक्र है कि मामला गुरमीत राम रहीम पर सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के आरोप का है। छत्रपति अपने अखबार 'पूरा सच' में अक्सर डेरा सच्चा सौदा में हो रहे अन्याय और अत्याचार के बारे में लिख रहे थे। 'पूरा सच' अखबार ने ही साध्वी का वो खत छापा था जिसमें सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में महिलाओं का यौन उत्पीडऩ की बात लिखी गई थी। उन्हें अक्तूबर 2002 में उन्हें गोली मार दी गई थी। हत्या के पीछे राम रहीम को बताया गया। इस मामले में गुरमीत राम रहीम को मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सीबीआई ने नामजद किया है।

Shivam