हरियाणा में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, हिसार का पारा 49 पार
5/16/2022 11:01:44 AM
हरियाणा में गर्मी ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड
इससे पहले 26 मई, 1998 को हरियाणा में पारा 48.8 डिग्री के अधिकतम स्तर पर पहुंचा था। मई 2020 में अधिकतम तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद रविवार को तापमान पिछले सभी रिकॉर्ड तोडते हुए यह 49 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में पारे में और अधिक उछाल देखने को मिल सकता है।
सोमवार रात से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सोमवार को भी भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने के आसार हैं। दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आधी रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते आंधी चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके बाद प्रदेश में गर्मी फिर जोर पकड़ेगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)