कांग्रेस के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति

4/27/2018 11:29:59 AM

अंबाला(सुमन भटनागर/रीटा शर्मा): पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह की बुधवार को यमुनानगर पुलिस द्वारा की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति गर्मा गई है। भाजपा जहां इसे अपराधिक कार्रवाई मान रही है, वहीं कांग्रेस इसे राजनीति से प्रेरित व दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई कह रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर भारी रोष है और दूरगामी असर को नकारा नहीं जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार रात को पुलिस के मुताबिक निर्मल सिंह व उसके कुछ साथियों पर बेलगढ़ स्थित रेत, बजरी स्क्रिन प्लांट के संचालक व मजदूरों पर गोली चलाने के आरोप में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। हालांकि इस मामले में कोई घायल नहीं हुआ और गोली वाहन के टायर पर लगी। 

निर्मल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर अंबाला कांग्रेस के कार्यकर्ता यमुनानगर पहुंच चुके हैं। उनका कहना है कि उनके नेता को सरकार गलत तरीके से दवाब बनाने की साजिश कर रही है। माना जा रहा है कि इस मामले को लेकर हुड्डा समर्थक प्रदेशभर में अपना रोष जाहिर करेंगे।

Rakhi Yadav