हरियाणा में लगातार बारिश से किसानों की फसलों को हो रहा बड़ा नुकसान (VIDEO)

9/24/2018 12:03:44 PM

करनाल(केसी आर्या): देशभर में पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश की वजह से किसानों को काफी बड़ा नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश आज-आज और ज्यादा असर दिखा सकती है। इसके बाद 1 अक्टूबर तक बीच-बीच में बरसात हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इससे किसानों की धान की फसल को ज्यादा नुकसान हो रहा है। साथ ही मूंग, ग्वार, कपास, बाजरा, जीरी की फसल पर भी बीरिश का असर पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि बारिश की वजह से उनकी पकी हुई धान की फसल जो बिल्कुल तैयार थी और कुछ हमने फसल को काटा भी था।  मंडी में पड़ी हुई है, उसमें नुकसान हुआ है। सारी फसल नीचे जमीन पर लेट गई है और ऊपर से लगातार बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही। 

Rakhi Yadav