Haryana weather: हरियाणा में फिर बढ़ेगी ठंड! बारिश के साथ हुई लोगों की सुबह...जानें मौसम की ताजा अपडेट
punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2025 - 07:45 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के कई जिलों में आज सुबह से ही झमामझ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 8 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें करनाल, यमुनानगर, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल है। इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इनमें से पानीपत में सुबह से हल्की बारिश जारी है। शहर में बूंदाबांदी हो रही है। इसके अलावा जींद में सुबह 5 बजे से बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ रही है।
हरियाणा के जिलों का तापमान गिरा
बारिश होने से हरियाणा के अधिकतम तापमान में -7.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से -3.6 डिग्री कम है। वहीं फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 26.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा करनाल, कुरुक्षेत्र और रोहतक में तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश का क्रम अभी 1 मार्च तक बना रहेगा। कृषि विज्ञानियों ने गेहूं की फसल में पानी न लगाने की सलाह किसानों को दी है।
हवा व ओलावृष्टि से फसल को होगा नुकसान
बताया जा रहा है कि तेज हवा चलने और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अभी गेहूं की फसल की बालियां निकल रही हैं, जो उसे फायदा पहुंचाएगी। यदि ऐसा मौसम और तापमान बना रहा तो इस बार गेहूं की फसल काफी बेहतर होगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)