हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी... सूबे में आज मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2024 - 07:26 AM (IST)

हिसार : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने 17 व 18 जुलाई को मूसलाधार बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से तापमान में कमी जरूर आई है लेकिन उमस भरे वातावरण ने परेशानियां बढ़ा दी है। हालांकि अभी हरियाणा में कई स्थानों पर बारिश की कमी बनी हुई है। 

PunjabKesari

बता दें कि हरियाणा में एक जून से 16 जुलाई तक 37 प्रतिशत बारिश कम हुई है। 24 घंटों के दौरान नारनौल और महेन्द्रगढ़ में तेज बारिश हुई। इन दोनों जगहों पर क्रमशः 70.5 मिलीमीटर व 58 मिलीमीटर बारिश हुई। इन दोनों जगहों पर निचले क्षेत्र जलमग्र हो गए। इसके अलावा अटेली में 27.0 मिलीमीटर, नांगल चौधरी में 26 मिलीमीटर, हिसार में 4.0 मिलीमीटर, सिरसा में 18.5 मिलीमीटर, जींद में 1.0 मिलीमीटर, पानीपत में 1.0 मिलीमीटर, रोहतक में 0.5 मिलीमीटर, सोनीपत में 4.0 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 33 से 39 डिग्री सैल्सियस और रात्रि तापमान 27 से 31 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

PunjabKesari

ज्ञात रहे कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की धमाकेदार शुरुआत के बाद पिछले करीब दस दिनों से लगातार मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। इस साल में अभी तक मानसून में सक्रियता ज्यादा देखने को तहीं मिल रही है। 1 जून से 16 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य में मानसून बारिश 81.7 मिलीमीटर दर्ज हुई है जबकि इस दौरान सम्पूर्ण राज्य में 128.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश दर्ज की जाती है जो सामान्य से 37 प्रतिशत कम दर्ज हुई है। हरियाणा में धीरे-धीरे मानसून के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static