सोनीपत में झमाझम बरसे मेघा, राई में सबसे अधिक 128 एमएम हुई बरसात

6/30/2022 8:59:57 PM

सोनीपत : हरियाणा के अधिकतर इलाकों में गुरुवार सुबह से झमाझम बारिश शुरू हुई और पूरे दिन रुक-रुक कर बरसात होती रही। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति भी बनी। सोनीपत जिले में भी बादल जमकर बरसे। जिले में शाम 5 बजे तक सबसे अधिक 128 एमएम बारिश राई में हुई। वहीं 123 एमएम बारिश के साथ गोहाना तहसील क्षेत्र दूसरे स्थान पर रहा।

दिनभर हुई बरसात से मौसम में बनी ठंडक

सोनीपत शहर में 46 एमएम और खरखौदा में 88 एमएम तक पानी बरसा। जिले में गन्नौर में 55 एमएम और खानपुर कलां में 58 एमएम तक बरसात हुई है। दिनभर हुई बरसात से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में प्री-मानसून बरसात का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। हालांकि मानसून की बरसात होने में अभी कुछ समय लग सकता है।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai