Rain Alert In Haryana: 18 जुलाई को हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

punjabkesari.in Thursday, Jul 17, 2025 - 09:03 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई इलाकों में बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और मेवात शामिल हैं।

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

IMD के अनुसार 14 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत के 25-50 प्रतिशत क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 8 जिलों  हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

18 जुलाई तक बना रहेगा बारिश का असर

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ रेखा बीकानेर, ग्वालियर, प्रयागराज, डाल्टागंज और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इससे बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं हरियाणा की ओर आ रही हैं, जिससे 18 जुलाई तक राज्य में मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है।

डॉ. खीचड़ ने बताया कि राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान वातावरण में अधिक नमी बनी रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static