यमुनानगर में भारी वर्षा, पेड़ टूटे, खंभे उखड़े, फसलों को हुआ भारी नुकसान

9/7/2021 12:19:36 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार सुबह शुरू हुई भारी वर्षा के चलते शहर जलमग्न हो गया।  बारिश के साथ तेज हवाओं के चलते जहां कई पेड़ टूटकर सड़कों पर आ गिरे वही बिजली के खंभे भी उखड़ गए। तेज हवाओं के चलते धान की फसल को भी भारी नुकसान होने की सूचना है।

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे वर्षा तेज होती गई। भारी वर्षा के चलते शहर की अधिकांश सड़कों ने नेहरो व नालों का रूप ले लिया। बारिश इतनी तेजी से आई कि पानी लोगों के घरों में जा घुसा, जिसके चलते उनका काफी नुकसान हुआ। वही बारिश के साथ आई तेज हवाओं ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।

यमुनानगर जिला के अलग-अलग इलाकों में फसलों का इसी तरह का हाल है। फसलों में कई कई फुट पानी खड़ा है, और फसलें जमीन पर बिछ चुकी हैं। वही शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई इलाकों में बिजली के  खंबे उखड़ गए, सड़कों के किनारे लगे पेड़ भी बिजली की तारों पर जा गिरे। जिला के कई इलाकों से इसी के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की सूचनाएं हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Isha