हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 3 दिन में आ सकता है मानसून...गर्मी से मिलेगी राहत

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 10:48 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मानसून की तारीख नजदीक आ गई है। मौसम विभाग के दावे के मुताबिक अगले तीन दिन में मानसून हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा। इसके असर से 28 जून से दो जुलाई के बीच राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 29-30 जून को हरियाणा के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बता दें कि पिछले साल हरियाणा में मानसून का आगमन 25 जून को हुआ था। दक्षिणी मानसून पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। राज्य के कई जिलों में प्री मानसून की बारिश हो रही हैं। बुधवार को भी कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम विभाग 28 व 29 जून को मानसून के आने की पुष्टि कर सकता है। 

प्री मानसून से 6 डिग्री पारा गिरा

हरियाणा में बुधवार को भी प्री मानसून की बारिश हुई। भिवानी में 24 घंटे के भीतर 14 एमएम, गुरुग्राम में 7.5 एमएम, जींद में 63.5 एमएम, रेवाड़ी में 34.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। इस बारिश से कई जिलों के तापमान में गिरावट आई। जींद में 6.1 डिग्री, अंबाला में 5.3 डिग्री, करनाल में चार डिग्री और सोनीपत में 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static