हरियाणा में गरज-चमक के साथ जमकर हुई बारिश, इन 11 जिलों में मौसम का अलर्ट, हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

2/1/2024 9:55:28 AM

चंडीगढ़ : कड़ाके की ठंड के बाद हरियाणा में मौसम में बदल चुका है। कल प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश के बाद आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। 2 फरवरी यानी कल को धुंध गहराने के आसार हैं। 3-4 फरवरी को फिर से बारिश की संभावना बन रही है। 

बताया जा रहा है कि मौसम में आए इस बदलाव से दिन के तापमान में मामूली 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी है। पिछले 14 साल में जनवरी के दिन सबसे ठंडे रहे। जबकि 8 साल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। 2016 के बाद ऐसी स्थिति आई है, जब जनवरी में इतनी कम बारिश हुई है।

इन जिलों में Alert

हरियाणा में मौसम विभाग की ओर से 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया गया है। इनमें पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत जिले शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। तेज गति से हवाएं चलेंगी। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana