कुरूक्षेत्र पहुंची हेमा मालिनी, किए इस्कॉन मंदिर के दर्शन

12/1/2017 5:45:38 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड): अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह के बाद अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कुरुक्षेत्र पहुंची। जहां पर उन्होंने इस्कॉन मंदिर के दर्शन और परिक्रमा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आकर उन्हें काफी अच्छा लगा है। वे सांसद के नाते नहीं बल्कि एक आर्टिस्ट के रूप में यहां आई हैं।



अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि, पिछली बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में भी आई थी, उस समय भी इस्कॉन मंडिर में दर्शन करने के लिए आई थी। अबकी बार भी वे ज्योतिसर में बनने वाले इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने आई हैं। उन्होंने कहा कि, हजारों साल पहले इसी धरा पर गीता का अमर सन्देश दिया गया जो  आज पूरे विश्व में आज गूंज रहा है। फिलहाल बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सवालों पर उन्होंने कन्नी काटी।