यहां मिलेगा पांच रुपये में भरपेट खाना, दोपहर 12 बजे से 8 बजे तक होगी व्यवस्था

4/16/2018 5:30:39 PM

गुरूग्राम(सतीश): साइबरसिटी गुरुग्राम में एक सामाजिक संस्था ने पांच रूपए में भोजन खराने की व्यवस्था की है। गुरुग्राम के सदर बाजार में ये व्यवस्था की गई है, जिसमें दिन के बारह बजे से लेकर शाम के आठ बजे तक लोगों को पांच रूपए में भोजन कराने की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था करने वाली संस्था फरीश्ते ग्रुप के नाम से जानी जाती है।

उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम के भीमनगर में पहले ही प्रदेश की खट्टर सरकार ने एख भोजनालय खोला है, जिसमें दस रूपए में खाना मिलता है। अब फरिश्ते ग्रुप ने जैकबपुरा में लड़कियों के स्कूल के पास ये भोजनालय खोला है।



फरिश्ते ग्रुप के चेयरमैन पंकज गुप्ता ने बताया कि, दिन के बारह बजे से शाम के आठ बजे तक ये संस्था पांच रूपए में लोगों को छोले चावल और राजमा चावल खिलाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में कोई भूखा न रह जाए और आज के दौर में अच्छा खाना सबको मुहैया हो, इसी को लेकर ये पहल की गई है। उन्होंने लोगों से भी इस कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।



संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि पांच रूपए में भरपेट खाना की परिकल्पना आज के दौर में नहीं की जा सकती। आज क्वालिटी बेस्ड खाना के लिए लोग इधर से उधर भटक रहे हैं, वहीं इस संस्था ने लोगों को पांच रूपए में बेहतर भोजन उपलब्ध कराने की मुहिम शुरु की है।

Shivam