नशा फैलाने में जुटी अबला नारी, महिला से करोड़ों की हेरोइन बरामद (VIDEO)

4/3/2019 2:34:32 PM

पानीपत (अनिल कुमार): देश और प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हरियाणा पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 4 माह में नशे की सप्लाई के लिए जा रही तीसरी महिला को काबू किया है। जानकारी के अनुसार पंजाब जालंधर निवासी महिला करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए कीमत की 670 ग्राम हेरोइन दिल्ली से खरीद कर पंजाब में तस्करी के लिए ला रही थी।

पानीपत सीआईए-वन पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महिला को बस स्टैंड पानीपत के पास से काबू कर तलाशी ली तो महिला के बैग से भूरे रंग के चार लड्डू मिला। जिसकी पहचान करने पर हीरोईन के रूप में हुई। जिसका वजन करने पर 670 ग्राम पाया गया। अंर्तराष्ट्रीय बाजर मे करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए कीमत पाई गई।

गौरतलब है कि भारतवर्ष में महिलाओं को प्राय: अबला व बेचारी के रूप में देखा जाता है। यहां तक कि महिलाओं की रक्षा हेतु कई नए कानून बनाए गए हैं तथा महिला विरोधी अपराधों को निपटाने के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों का भी गठन किया गया है। पंरतु इन्हीं घटनाक्रमों के बीच यह भी देखा जा रहा है कि इसी समाज में महिलाओं की अपराध में भागीदारी का ग्राफ भी दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। पानीपत में लगातार स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी के चलते पिछले 4 माह में लगातार तीसरी महिला नशा तश्करी के आरोप में काबू की है।

Shivam