किसान आंदोलन: दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

1/27/2021 10:05:38 AM

फतेहाबाद(रमेश): किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा के सभी जिलों में डीसी और एसपी को उपद्रवियों के खिलाफ कड़ाई से निपटने और सरकारी इमारतों, सरकारी संपत्ति और कानून व्यवस्था कड़ी करने के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों की पुष्टि करते हुए फतेहाबाद के डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि दिल्ली में हुई अशांति के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट किया गया है।

आदेंशों के बाद फतेहाबाद जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और डेढ़ दर्जन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। पुलिस को भी सुरक्षा और बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं ताकि किसी भी तरह की हिंसा या अप्रिय घटना ना घटे और कानून व्यवस्था ना बिगड़े। हरियाणा के 3 जिलों सोनीपत, झज्जर और पलवल में इंटरनेट बंद करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।

 

 

Isha