हाई अलर्ट पर पंजाब-हरियाणा बॉर्डर, दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए प्रशासन तैयार(video)

3/21/2018 3:15:21 PM

नरवाना(गुलशन चावला): दिल्ली अन्ना हज़ारे के आंदोलन को समर्थन और स्वामीनाथन की रिपोर्ट के लागू करवाने को लेकर संसद घेराव के  लिए हरियाणा होते हुए हुए दिल्ली जा रहे किसानो को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस पुरे अलर्ट पर है। आज सुबह से ही जींद जिले के तमाम पुलिस और प्रसाशनिक अधिकारी पुरे दल बल के साथ मौके पर डटे रहे और इस दौरान पुलिस की तक़रीबन 8-10 कम्पनिया तैनात की गई है। इस मौके पर जिले के DC ,SP ,SDM ,डीएसपी और कई अन्य अधिकारियों ने मोर्चा संभाले रखा | किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इस दौरान आंसू गैस ,दंगा निरोधक वाहन ,फायर ब्रिगेड और सभी सामानों से पुलिस ने पुख्ता तैयारियां की पंजाब से दिल्ली की तरफ ट्रेक्टर ट्रॉलियों में भरकर जा रहे है।

गौरतलब है की काफी संख्या में पंजाब के किसान ट्रेक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर  हरियाणा होते हुए दिल्ली कूच कर रहेे थे और उनका रास्ता जींद नरवाना के दाता सिंघवाला बॉर्डर से होते हुए दिल्ली को जाता है। किसानों ने अपनी कई मांगों को लेकर  दिल्ली कूच की तैयारी की हुई थी। जिसके चलेत गांव दाता सिंह वाला में 10 कम्पनिया मौजूद रही। इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया की कुछ किसानों के पंजाब से हरियाणा अाने की सूचना मिली थी, सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। 

 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari