सांसद राजकुमार सैनी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

7/22/2017 8:20:23 AM

चंडीगढ़(बृजेन्द्र):पिछले वर्ष हुई जाट आरक्षण आंदोलन की घटना के दौरान समुदायों के बीच हिंसा भड़काने के आरोपों में कुरुक्षेत्र की स्थानीय कोर्ट द्वारा जारी सम्मन के खिलाफ कुरुक्षेत्र से सांसद राज कुमार सैनी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। 

हाईकोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए निचली कोर्ट के संबंधित आदेश व परिणामी प्रक्रिया खारिज कर दी है। सैनी द्वारा उनके खिलाफ एक शिकायत पर ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट ने उनके पेश न होने पर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। कोर्ट ने उन्हें केस की सुनवाई पर पेश होने के आदेश दिए थे। सैनी की तरफ से केस की सुनवाई करते हुए एडवोकेट जसजीत सिंह बेदी ने दलीलें पेश की जिसमें कुरुक्षेत्र की स्थानीय कोर्ट के आदेशों को रद्द करने की मांग की गई। मामले में शिकायतकर्त्ता कुरुक्षेत्र के संतोष दहिया हैं।