CM आवास पर चल रही उच्च स्तरीय बैठक, राज्य के ताजा हालातों की समीक्षा

5/5/2020 1:43:54 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में काेराेना वायरस की बढ़ती दहशत के बीच आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनाेहर लाल खट्टर के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। बैठक में सीएम समेत उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चाैटाला, गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख व अन्य अधिकारी मौजूद हैं। इस अहम बैठक में प्रदेश के ताजा हालातों की समीक्षा की जा रही है। 

बता दें कि हरियाणा में काेराेना संक्रमित मरीजाें का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में  कुल मरीजों का आंकड़ा 544 पहुंच गया है। वहीं अभी तक काेराेना से 6 लाेगाें का माैत हाे चुकी है। मरीजाें की बढ़ती संख्या ने सरकार काे चिंता में डाल दिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने को लेकर मुख्यमंत्री हर खतरा भांपकर एक-एक कदम उठा रहे हैं। आज की बैठक में भी इसी काे लेकर चर्चा की जा रही है। 

Edited By

vinod kumar