रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने थ्री व्हीलर में मारी टक्कर, महिला की मौत...3 लोग घायल
punjabkesari.in Sunday, Sep 21, 2025 - 12:32 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़): बहादुरगढ़ में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार कारने थ्री व्हीलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते थ्रीव्हीलर में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बहादुरगढ़ शहर के बीच से होकर गुजर रहे दिल्ली- रोहतक रोड पर स्थित हरदयाल पेट्रोल पंप के सामने यह हादसा हुआ है। घायलों की इलाज के लिए बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां घायलों की हालत फिलहाल चिंताजनक स्थिति से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। वहीं मृतक महिला की पहचान लाइन पार क्षेत्र के विकास नगर की रहने वाली कमला देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सतवीर नाम के ऑटो चालक के साथ बैठकर अपने घर जा रही थी।
इस दौरान पीछे से आ रही है एक कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते ऑटो अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक पंचर की दुकान में रखें टायरों से टकरा गया। जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में तेज रफ्तार कार चालक को भी चोटें आई हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या कुछ निकाल कर सामने आता है।