तेज रफ्तार ने बुझा दिए 2 घरों के चिराग, बाइक की सर्विस करवा घर लौट रहे थे दोनों दोस्त

11/5/2022 1:06:43 PM

यमुनानगर (सुमित) : यमुनानगर जिले में फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार रेंज रोवर ने दो बाइक सवार दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक भी मौके से फरार हो गया था।

बताया जा रहा है कि कलसेर के रहने वाला सचिन अपने दोस्त गुलशन के साथ प्रताप नगर बाइक की सर्विस करवाने गया था। दोनों बाइक की सर्विस करवा देर शाम जब घर वापिस लौट रहे थे कि तभी अराइया वाला के पास तेज रफ्तार रेंज रोवर ने सामने से टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया तो दोनों ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार रेंज रोवर चालक नशे में था और उसने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। दोनों ही मेहनत मजदूरी करते थे। 

जांच अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें रेंज रोवर गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिनमें दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana