हाईटेंशन बिजली की तार बनी काल; DJ पर चढ़ते समय चपेट में आने से युवक की मौत...गम में डूबा परिवार

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 07:59 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां छायाशा गांव में DJ पर चढ़ते समय एक 25 वर्षिय युवक की हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया जहां उसकी मौके पर ही मौत ही गयी, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए डीजे मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के छायशा गांव में DJ पर काम करने वाले 25 वर्षिय आनन्द की हाइट टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के भाई योगेश व उसके दोस्त ने बताया कि मृतक का नाम आनंद (25) है वह DJ पर काम करता था। कुछ दिनों पहले डीजे की बुकिंग हरिद्वार कावड़ के लिए हुई थी।

PunjabKesari

वहां से आने के बाद डीजे मालिक के कहने पर डीजे के बॉक्स उतारने के लिए आनंद गाड़ी के ऊपर चढ़ा परंतु जैसे ही वह गाड़ी के ऊपर चढ़ा तो गाड़ी की ऊंचाई ज्यादा होने के चलते ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्टेज की हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने डीजे मालिक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि DJ पर चढ़ते समय यह हादसा हुआ। युवक हाईटेंशन तार से टकरा गया जिसके चलते युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और डीजे मालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

static