हरियाणा में 10 घंटे बाद खुले हाईवे और रेलवे ट्रैक, लोगों ने ली राहत की सांस

9/27/2021 4:42:31 PM

हरियाणा टीम: संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया था। इस आह्वान के बाद हरियाणा में जगह-जगह किसानों ने हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम कर दिए। इमरजेंसी के अलावा किसी वाहन को जानें नहीं दिया गया। भारत बंद सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक था। 4 बजते ही किसानों ने रोड और रेलवे ट्रैक खाली कर दिए। जिसके बाद आवाजाही शुरु हो गई। जाम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

गोहाना में किसानों ने दस से ज्यादा स्थानों पर जाम लगाया था जिन्हें 4 बजते ही खोल दिया गया। जाम खुलने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो गई है। इस भारत बंद के लिए किसानों नेताओ ने प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया। 10 घंटे के बाद नेशनल हाईवे हिसार चंडीगढ़ खुल गया है। किसानों ने भारत बन्द को लेकर सुबह 6 बजे से लेकर 4 बजे तक इस हाईवे को जाम रखा। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar