हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता: विज

4/17/2018 11:16:13 AM

चंडीगढ़(धरणी): स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में स्वामी असीमानंद की रिहाई पर कहा कि हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। असीमानंद व अन्य लोगों को फंसाने के लिए कांग्रेस ने यह साजिश ङ्क्षहदुओं को आतंकवादी बनाने के लिए रची थी। जिन लोगों ने इन्हें फंसाने की कोशिश की थी, उनके खिलाफ  कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने अशोक तंवर द्वारा लीगल नोटिस को नूरा कुश्ती बताए जाने पर कहा कि कुश्ती तो तंवर व हुड्डा में चल रही है। इसलिए तंवर ऐसी बात बोल रहे हैं। तंवर द्वारायह कहे जाने पर कि लीगल नोटिस तो स्वास्थ्य विभाग के ए.सी.एस. को देना चाहिए था, इस पर विज ने कहा कि वह अपने विभाग के प्रमुख हैं। नोटिस दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुष्यंत को 7 दिन दिए हैं, उसके बाद अदालती कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Paul