हिसार: प्राइवेट बस के सामने आई बुजुर्ग महिला, बड़ा हादसा होने से टला

12/11/2022 2:03:49 PM

हिसार : हिसार जिले के उकलाना में प्राइवेट बस के आगे अचानक महिला आ गई। जिससे महिला गंभीर घायल हो गई। यह घटना उकलाना बस स्टैंड की है। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस फतेहाबाद से उकलाना होते हुए सुरेवाला चौक की तरफ जा रही थी। बस की स्पीड कम थी जिस वजह से महिला को ज्यादा चोट नहीं आई। 

बुजुर्ग महिला प्रभु वाला गांव जाने के लिए उकलाना बस स्टेंड पर बस का इंतजार कर रही थी। बस से टकराने से महिला साइड में गिर गई। गनीमत रही कि बस की स्पीड कम थी। अगर बस की स्पीड ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)          

Content Writer

Manisha rana