सेना के जवान की करतूत: पहले खुद घर ही रिश्ता भेजा, फिर मंगेतर को होटर बुला किया दुष्कर्म

1/17/2022 2:19:01 PM

हिसार: जिल में एक युवती के साथ उसके ही मंगेतर द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। मॉल कॉलोनी निवासी युवक रविंद्र सिंह सेना में कार्यरत है और उसने खुद युवती को पसंद करके रिश्ते का ऑफर उसके घर भिजवाया था। रिश्ते की बात पक्की होने के बाद आरोपी रविंद्र ने अपनी मंगेतर के साथ होटल में दो बार दुष्कर्म किया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस मामले में 23 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रविंद्र, उसके चाचा-चाची व अन्य परिवारजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

क्या कहना है युवती का 
युवती ने बताया कि रविंद्र मार्च 20 में उसके चाचा के साथ उनके घर आया था। वहां पर उसने पहली बार उसे देखा था। इसके बाद रविंद्र ने उसके चाचा से रिश्ते की बात करने की बात कही। 27 मार्च 2021 को रविंद्र सेना से छुट्‌टी लेकर हिसार आया और पार्टी देने के बहाने उसे जिंदल चौक स्थित शुभम होटल में ले गया। वहां पर रविंद्र ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन महीने बाद आरोपी ने फिर से उसके साथ गलत काम किया और अक्टूबर में शादी करने की बात कही।

पीड़िता के अनुसार अक्टूबर महीने में भी रविंद्र बहाना बनाकर शादी से इंकार करने लगा और कुछ दिनों बाद कहा कि उसके घरवाले उसको पसंद नहीं करते हैं, इसलिए वह शादी नहीं करेगा। युवती के अनुसार, जब इस बारे में वह और उसके घरवाले बात करने के लिए रविंद्र के घर गए तो उन्होंने उनको धमकी दी और गालियां दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha