हिसार से जयपुर के बीच फ्लाइट शुरू, अब 5 घंटे का सफर 1 घंटा में होगा पूरा ...जानिए कितना होगा किराया

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 07:06 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार के महाराजा एयरपोर्ट से हिसार से हरियाणा के नायब सिंह सैनी ने बटन दबाकर हिसार से जयपुर जाने वाली फ्लाइट की शुरुआत की। हिसार के एयरपोर्ट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हिसार के पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, नलवा के विधायक रणधीर पनिहार के अलावा हिसार के जिला प्रशासन अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान लाइव कार्यक्रम का आयोजन जिसमें सीधे तौर से सीएम ने हिसार के लोगो को संबोधित किया है। 

इस मौके पर डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार से जयपुर के लिए की सेवा शुरू की है। इससे हिसार हरियाणा राजस्थान से जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले अयोध्या, चंडीगढ़ और दिल्ली की सेवा शुरू की जा चुकी है। आने वाले समय में कोलकता-जम्मू के लिए हवाई सेवा शुरू होगी, जिससे हिसार के यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम सैनी के नेतृत्व विकास कार्य निरंतर जारी है। इसी कड़ी में हिसार जयपुर की सेवा शुरू की है।

हिसार से विमान हर शुक्रवार शाम 5:35 बजे उड़ान भरकर लगभग एक घंटे बाद शाम 6:40 बजे जयपुर पहुंचेगा। इस उड़ान का किराया टैक्स सहित लगभग 2300 रुपए होगा, जबकि सीट बुकिंग का चार्ज अलग से लिया जाएगा। इससे पहले हिसार से दिल्ली, अयोध्या और चंडीगढ़ के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। सिविल एविएशन मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि हिसार से जयपुर के बाद जल्द ही जम्मू और कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static