हिसार जीवन कुंडू हत्याकांड: न्याय संघर्ष समिति के साथ वार्ता में सरकार ने मानी सभी मांगें, CM सैनी ने दिया मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 08:35 AM (IST)

हिसार (संदीप सैनी) : हिसार के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में महापंचायत के बाद न्याय संघर्ष समिति के साथ वार्ता में सरकार ने सभी मांगें मान ली हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई बैठक में मुख्य आरोपी रमेश अत्री की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है।

समिति सदस्य पूर्व सरपंच रवि कुंडू ने फोन पर बताया कि 15 अगस्त को हांसी में दर्ज मुकदमे रद्द करने, पकड़े गए सभी वाहन वापस लौटाने और पीड़ित परिवार की मदद करने पर भी सहमति बनी है। इसके बाद जीवन की हत्या के 14 दिन बाद परिवार आज किनाला में दाह संस्कार के लिए माना है।

मामले में बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने मध्यस्था की, उनके साथ कमेटी सदस्य चंडीगढ़ गए थे। जिसके बाद सीएम ने परिवार की हर संभव मदद की बात कही। पंचायत ने इससे पहले स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री संग होने वाली यह बैठक बेनतीजा रही, तो 18 अगस्त से हिसार-दिल्ली, हिसार-सिरसा और हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static