हिसार जीवन कुंडू हत्याकांड; STF ने बड़ी कामयाबी हासिल कर मामले का मुख्य आरोपी 19 दिन बाद गुजरात से दबोचा...

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 08:53 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा के हिसार से जीवन कुंडू हत्याकांड मामले को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस मामले में केस का मुख्य आरोपी 19 दिन बाद पकड़ा गया है। वह गुजरात में छिपा हुआ था। 

मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मुख्य आरोपी रमेश अत्री को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी BJP विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।  

क्या है मामला

बता दें कि बीते 4 अगस्त को सनसनीखेज हत्याकांड की खबर निकलकर सामने आई थी। यहां डेयरी संचालक जीवन कुंडू को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया था। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने किसी पुरानी रंजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया था।

जब  जीवन कुंडू सुबह करीब 6 बजे किसी काम से जा रहा था। तभी रास्ते में घात लगाए 10-12 बदमाशों ने उन पर लाठी -डंडों से हमला कर दिया था। हमलावरों ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। वहीं आरोपी उन्हें गंभीर हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए थे। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर  सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी थी। वहीं इस खौफनाक हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

static