हिसार एस.टी.एफ. ने दूसरे आतंकवादी रोबिन को किया न्यायालय में पेश

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2022 - 11:28 AM (IST)

शाहाबाद मारकंडा : शनिवार को हिसार एस.टी.एफ. की टीम ने  शाहाबाद में जी.टी. रोड स्थित मिर्ची होटल के पास जंगल में पेड़ के नीचे एक्सप्लोसिव आर.डी.एक्स. आई.ई.डी. रखने के मामले में दूसरे आतंकी रोबिन को शाहाबाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसको 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 
उल्लेखनीय है कि शमशेर सिंह उर्फ शेरा के साथी रोबिन को हिसार एस.टी.एफ. की टीम ने जिला तरनतारन के गांव ठढकड़ से गिरफ्तार किया हैै जबकि हरियाणा व पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑप्रेशन से इस मामले के तीसरे आतंकी बलजीत उर्फ मिक्का को कंबो टाईवाला तरनतारन से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने यह कार्र्रवाई पहले आतंकी शमशेर सिंह उर्फ शेरा से पूछताछ के बाद की है। रोबिन आतंकी शमशेर सिंह उर्फ शेरा का साथी है। इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर जून माह मेंं आई.ई.डी. टाइमर बम शाहाबाद मिर्ची होटल के पास जंगल मेंं रखा था। तीसरे आतंकी बलजीत उर्फ मिक्का से डेढ़ किलो अफीम भी बरामद की गई है। सीधे तौर पर यही माना जा रहा है कि इन आतंकियों के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। इससेेे पहले शुक्रवार को आतंकवादी शमेशर सिंह उर्फ शेरा को न्यायालय में पेश कर 11 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।  

यह था मामला: अंबाला एस.टी.एफ. के एस.पी. सुमित कुमार को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति पंजाब से कुछ विस्फोटक लाया है और शाहाबाद के नजदीक एक स्थान पर रखा है। उससे आगे एक अन्य व्यक्ति इसको लेकर जा सकता है। अंबाला एस.टी.एफ. की टीम ने इनपुट के आधार पर पंजाब के तरनतारन निवासी शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया। एस.टी.एफ. ने उसकी निशानदेही पर वीरवार सायं 5 बजे शाहाबाद में जी.टी. रोड स्थित मिर्ची होटल के पास पहुंची। जहां शमशेर की निशानदेही पर होटल के पास से एक पेड़ के नीचे से एक्सप्लोसिव आर.डी.एक्स. बरामद किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static