हिसार टीचर हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार...3 महीने बाद पुलिस ने दबोचा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 07:34 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार में स्कूल टीचर पत्नी सोनिया की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी पति सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मामूली विवाद के बाद आरोपी सौरभ ने घर में रखी कपड़े प्रेस करने वाली इस्त्री के नुकीले हिस्से से सोनिया की छाती पर कई वार किए थे। गंभीर चोटों के कारण सोनिया की मौत हो गई थी।

PunjabKesari

फोरेंसिक जांच के दौरान मृतका के सिर, गले, हाथ और पैरों पर भी चोटों के निशान मिले हैं। इन निशानों से आशंका जताई जा रही है कि सोनिया ने हमले के दौरान खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था।

वारदात के बाद आरोपी पति सौरभ फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी है।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि 1 मई को सेक्टर-13 निवासी टीचर सोनिया की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उसके पति सौरभ आनंद ने प्रेस की तार से गला घोंटकर उसकी हत्या की और मौके से फरार हो गया। सोनिया और सौरभ की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उनकी एक 8 साल की बेटी भी है।

teacher sonia murder case

घटना के बाद परिजनों ने जब सोनिया से संपर्क करने की कोशिश की तो फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद परिवार के लोग घर पहुंचे, जहां सोनिया कमरे में मृत अवस्था में मिली। परिजनों का आरोप है कि इस हत्या में सौरभ के परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

static