गर्मियों का आगाजः 40.5 डिग्री पहुंचा हिसार का तापमान, 17 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

4/15/2020 5:07:12 PM

चंडीगढ़(धरणी)- मौसम ने अब अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में हिसार में तापमान सीजन में अब तक का सबसे अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सूर्य के सात घंटे चमकने मात्र ने लोगों को इस स्तर की भयंकर गर्मी का अहसास करा दिया हालांकि लॉकडाउन की वजह से घरों से बाहर न निकलने वालों को इस गर्मी का अनुमान कम ही होगा। यह तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। ऐसे में दिन के समय लोगों को घरों में अत्यधिक गर्मी का अहसास हुआ।

मंगलवार शाम को मौसम ने फिर से करवट बदली और हल्‍की गर्मी कम हो गई। वहीं अब मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। ऐसे में गर्मी फिर से कम हो सकती है। 17 अप्रैल तक मौसम में बदलाव होगा तो वहीं बारिश को लेकर किसान चिंतित भी हैं।

आगे मौसम की यह रहेगी स्थिति
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 17 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। बीच-बीच में बादलवाई आने व हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन व रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की भी संभावना है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान वाले जिले
अंबाला- 38.0
भिवानी- 37.4
चंडीगढ़- 37.4
पंचकूला- 37.4
फरीदाबाद- 40.0
गुरुग्राम- 40.0

Isha