सत्ता परिवर्तन के अध्याय की शुरूआत करेगी हिसार रैली : दुष्यंत

5/4/2019 8:48:27 AM

हिसार(योगेंद्र): जननायक जनता पार्टी एवं आम आदमी पार्टी 7 मई को हिसार में रैली करेगी। इस रैली से ही देश एवं प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की शुरूआत हो जाएगी। रैली को सफल बनाने के लिए नारनौंद हलके से 50 हजार से भी ज्यादा लोग आए ताकि सत्ता परिवर्तन की इस रैली के भागीदार बन सके। यह बात जजपा एवं आम आदमी पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने कही। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश का आम नागरिक त्रस्त हो चुका है।

विशेष रूप से हरियाणा का गरीब, किसान, मजदूर, शोषित एवं पिछड़ा वर्ग इस सरकार के शासन के दौरान निरंतर उपेक्षा एवं उत्पीडऩ का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कुशासन द्वारा देश एवं प्रदेश के सामाजिक तथा आर्थिक ताने-बाने को किस कदर छिन्न-भिन्न करके रख दिया,इसका अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा के इस कार्यकाल के दौरान दिन-प्रतिदिन अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ती चली गई। 

kamal