Paris Olympics: ब्रॉन्ज मेडल जीतकर घर पहुंचे हॉकी खिलाड़ी सुमित, कहा- ये पदक मेरी मां और देश को समर्पित

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2024 - 09:34 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक): हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा पेरिस ओलंपिक में भी देखने को मिला। भारतीय हॉकी टीम में डिफेंडर की भूमिका निभाने वाले सुमित का आज सोनीपत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने जश्न के साथ आज सुमित का उसके गांव कुराड पहुंचने पर जोरदार स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। गांव पहुंचने पर सुमित ने कहा कि ये मेडल मेरी मां और देश वासियों को समर्पित है। वहीं उन्होंने विनेश फोगाट को एक साहसी खिलाड़ी बताया और उनके के लिए मेडल की दुआ की।

PunjabKesari

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। हालांकि देशवासियों को अबकी बार हॉकी से गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन भारत को ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा।भारतीय हॉकी टीम में अपनी स्टिक से डिफेंस को मजबूत करने वाले सुमित का जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीण ढोल नगाड़े बजा कर दिल्ली से उन्हें सोनीपत लेकर पहुंचे, इस स्वागत से सुमित गदगद नजर आए। विषम परिस्थितियों में देश के लिए हॉकी खेलने वाले सुमित का कहना है कि ये मेडल मेरी मां और देशवासियों को समर्पित है।

PunjabKesari

इसके अलावा सुमित ने कहा कि आगे आने वाली चैंपियनशिप के लिए अब तैयारी जोर शोर से होगी। उन्होंने कहा कि जो युवा विषम परिस्थितियों से घबरा जाते हैं, उन्हे ऐसा नहीं करना चाहिए। सुमित ने विनेश फोगाट को साहसी खिलाड़ी बताते हुए कहा कि आज देश को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।  हमें उम्मीद है आज मेडल का फैसला उनके हक में आएगा और देश को एक और मेडल मिलेगा।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static