होली के धमाल के बीच लोगों ने लिया प्रतियोगिताओं में भाग

3/26/2024 4:53:11 PM

गुड़गांव,(ब्यूरो): होली के अवसर आपने एक दूसरे को रंग लगाकर मौज मस्ती करते तो हर जगह देखा होगा, लेकिन इस मस्ती के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन हो तो मस्ती में चार चांद लग जाते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है प्रज्ञा वेलफेयर सोसाइटी ने। प्रज्ञा वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से होली के अवसर पर न केवल एक दूसरे को रंग लगाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया, बल्कि इस त्यौहार को यादगार बनाने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

प्रज्ञा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं योग गुरु गोपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रज्ञा योगशाला की सभी 10 ब्रांच के सदस्यों ने भाग लिया जिन्होंने एक दूसरे को रंग लगाकर होली का त्यौहार मनाया। यह कार्यक्रम अरावली हिल्स में आयोजित किया गया था। यहां लेमन दौड़, म्यूजिकल चेयर, बोरी दौड़ सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी भाग लिया। इस दौरान डीजे की धुन पर हर कोई होली के रंग उड़ाते हुए नृत्य करते नजर आए। कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों को प्रशाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर योग गुरु गोपाल व नेहा शर्मा ने बताया कि योग से हर कोई स्वस्थ रहता है। इस तरह के आयोजनों से खुशियां दौगुनी हो जाती है। समय-समय पर इस तरह के आयोजन किए जाने चाहिए ताकि लोगों को एक दूसरे से जुड़ने का मौका मिल सके। 

Content Editor

Pawan Kumar Sethi