होली पर शराब के नशे में हुई हाथापाई के दौरान छत से गिरे 2 दोस्त, मौत

3/11/2020 3:12:03 PM

सोनीपत( पवन राठी)- होली के त्यौहार के दिन शराब दो दोस्तों की मौत का काल बनकर आई और दोनों की फैक्टरी की तीसरी मंजिल से गिरने के दोनों की मौत हो गई। घटना गन्नौर स्तिथ बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया की है, जहां कल शराब के नशे वीरेन्द्र और शैलेंद्र नाम के 2 दोस्तों ने पहले शराब पी और बाद में दोनों का झगड़ा हो गया इस दौरान  वह फैक्ट्री की छत से नीचे गिर गए। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्ज़े में लिया और दोनो का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सोंप दिया।

जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त वीरेंद्र और शैलेंद्र जोकि बिहार के रहने वाले थे। छत से गिरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनो को आनन फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।

 घटना की जानकारी देते थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि हमे कल सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि दो दोस्त वीरेंद्र और शैलेंद्र जोकि दोस्त थे फैक्टरी नम्बर 154- 155  से गिरने से दोनो की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Isha