कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड ने महिला के साथ किया था दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना ऐंठे लाखों रुपए

6/24/2022 12:01:49 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद जिले में होमगार्ड के जवान के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि नशे की दवाए देकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने पीड़िता महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

पीड़िता महिला ने शिकायत में बताया कि 2020 में कोरोना काल के दौरान उनकी गली पॉजिटिव मामला आया था। एरिया को सील कर दिया था। इसको लेकर होमगार्ड के जवान बलजीत की ड्यूटी उनकी गली में लगी थी। महिला का कहना है कि उस दौरान उसे अचानक बुखार आ गया। होमगार्ड ने उसके घर आकर बताया कि उसमें कोरोना के लक्षण हैं। ऐसे में दवाइयां लेनी पड़ेगी, नहीं तो जान भी जा सकती है। होमगार्ड बलजीत ने उसे दवाई लाकर दी। दवा खाने के बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान होमगार्ड बलजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल कर होमगार्ड जवान ने उससे 2.50 लाख रुपए ले लिये। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana