पंचकूला में धरने पर बैठे होमगार्ड के जवान, 365 दिन काम अौर रेगुलर करने की कर रहे मांग

3/10/2018 2:11:43 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हरियाणा के होमगार्ड जवानों को आज अपनी़ मांगों के लिए काम छोड़ कर धरने देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हरियाणा भर से सैंकडों की संख्या में पंचकूला में एकत्रित हुए हरियाणा होमगार्ड पुलिस के जवानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने में ऑल इंडिया होम गार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने कहा कि सरकार से मांग है कि सभी होम गार्ड जवानों प्रतिदिन काम और समय पर वेतन दिया जाए। हरियाणा होमगार्ड विभाग में सब से ज्यादा भ्रष्टाचार है और जवानों से पैसे लेकर उच्चाधिकारी उन्हें काम देते हैं। जो जवान पैसे नहीं देता उसे पूरा काम नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि हरियाणा होमगार्ड अधिकारियों की सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए।  

उनका कहना है कि हरियाणा के होमगार्ड जवानों को 365 दिन काम अौर समय पर वेतन दिया जाए। इसके इलावा उनकी मांग है कि सरकारी कर्मचारीके समान उन्हें सुविधाएं दा जानी चाहिए, जवानों को नियमित रुप से नियुक्ति की जाए, ड्यूटी के लिए गर्मी अौर सर्दी की वर्दियां दी जाए।