गृह मंत्री अनिल विज ने दिए आदेश, सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर होगी कार्रवाई

3/8/2020 9:08:23 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने कहा है कि अवैध तरीके से चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे मैरिज पैलेस / बैंक्वेट हॉल, पेइंग गैस्ट / लॉज/ प्राइवेट रेजिडैंशियल हॉस्टल का सर्वे करवाया जाएगा। कोई भी प्रतिष्ठान सुरक्षा मानदंडों और अन्य नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से बंद या सील किया जाएगा।

विज ने बताया कि सरकार के संज्ञान में आया है कि नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका की सीमा के भीतर अवैध रूप से व्यावसायिक प्रतिष्ठान चल रहे हैं, जो सुरक्षा मानदंडों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसलिए सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सर्वे करवाने का निर्देश दिया गया है। 

Isha