गृह मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य में सुधार, खुद ट्वीट कर बोले- भगवान की कृपा और डॉक्टरों की...

12/23/2020 11:18:20 AM

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है, जोकि राहत की बात है। चिकित्सकों के मुताबिक अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। अनिल विज को आईसीयू से नार्मल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। इस बात की जानकारी अनिल विज ने खुद ट्वीट कर के दी। उन्होंने लिखा भगवान की कृपा और डॉक्टरों की दिन रात मेहनत व सबकी दुआओं कारण अब मुझे आईसीयू से नार्मल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। सभी लोगों का शुक्रिया।

— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) December 23, 2020

इस बारे अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके दूबे ने कहा कि रविवार को स्वास्थ्य मंत्री को बुखार नहीं आया, वहीं उनकी ब्लड रिपोर्ट में भी सुधार हुआ है। उनके स्वास्थ्य सुधार से संतुष्ट हैं। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बीते पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

 

 

Isha