इस शनिवार नहीं लगेगा गृह मंत्री विज का जनता दरबार, जानिए क्या है बड़ी वजह

8/22/2022 8:48:55 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): प्रदेशभर से अपनी समस्याएं लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में पहुंचने वाले लोगों को इस शनिवार निराशा का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल गृह मंत्री पूर्व नियोजित कार्यक्रम के चलते शहर से बाहर होने के चलते इस बार जनता दरबार नहीं लगा पाएंगे। मंत्री विज आवश्यक कार्य की वजह से शनिवार को अम्बाला से बाहर होंगे। इस वजह से उनके जनता दरबार को स्थगित कर दिया गया है। अब विज का अगला जनता दरबार 27 अगस्त को आयोजित होगा। तभी गृह मंत्री अनिल विज यथावत जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।


गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेश में सर्वाधिक प्रचलित है, जिसमें मौके पर ही फरियादियों की समस्याओं पर गृह मंत्री द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है। लोगों का मानना है कि प्रदेश में न्याय पाने का आखिरी रास्ता अब केवल मंत्री विज का जनता दरबार है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan