हरियाणा पुलिस भर्ती के मापदंड में तीसरी बार बदलाव; प्रदेश से जुड़े पूछे जाएंगे सवाल, जानें बदले हुए नियम

1/9/2024 4:47:18 PM

चंडीगढ़ः हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के हस्तक्षेप के बाद हरियाणा पुलिस भर्ती के नियम में तीसरीब बार बदलाव किया गया है। भर्ती नियमों में गृह विभाग द्वारा किए कुछ संशोधनों के बाद एलआर ने मोहर लगा दी है। जिसके बाद अब हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा 94.5 अंको की होगी। इसके साथ अब हरियाणा से 20 प्रतिशत सवाल शामिल किए जाएंगे। जिनकी संख्य करीब 12 होगी। वहीं सामाजिक आर्थिक मानदंड के तहत योग्य अभ्यर्थियों को 2.4 अंक दिए जाएंगे। बदले हुए भर्ती नियमों में अभी कैबिनेट की मुहर नहीं लगी है। नए नियमों में कैबिनेट की अगली बैठक में स्वीकृति मिलेगी।

विज के परीक्षा पैटर्न पर उठाया सवाल

वहीं बता दें हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा सिपाही व दरोगा पद सीधी भर्ती की परीक्षा पैटर्न पर गृहमंत्री ने सवाल उठाया था। उन्होंने गृह मंत्रालय की ओर से जारी पैटर्न और भर्ती नियमों में संशोधन की जरूरत बताई थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा में हरियाणा से जुड़े प्रश्न शामिल किए जाएं। जिससे प्रदेश के युवाओं को फायदा मिलेगा। हरियाणा से वह रुबरु होंगे। गौरतलब है कि अब नए नियम के मुताबिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए जाने के बाद सबसे पहले फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। जो अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण परीक्षा में पास होंगे, उन्हें ही लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

सीईटी पास 10 गुना आवेदकों फिजिकल टेस्ट लिए बुलाया जाएगा

बदले हुए नियमों के अनुसार अब एचएसएससी ग्रुप C के लिए CET पास आवेदकों में से 10 गुना को अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट लिए बुलाएगा। इसमें जो उम्मीदवार पास होगा उन्हें फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दौड़ होगी। दौड़ पूरी करने पर कोई अंक नहीं मिलेगा, लेकिन यह साक्षात्कार का हिस्सा होगी।

जल्द होगी हरियाणा पुलिस की भर्ती

बता दें कि हरियाणा पुलिस में होने वाली 6 हजार भर्ती किसी ने किसी अड़चन के कारण काफी समय से सिरे नहीं चढ़ पा रही है। पिछले करीब एक साल से भर्ती के लिए मानदंड तय नहीं हो पा रहे हैं। किसी न किसी कारण से इन मानदंडों में बदलाव किया जाता रहा है। अब की हरियाणा पुलिस भर्ती के नियमों में तीसरी बार बदलाव किया है। उम्मीद बदले नियमों पर कैबिनेट की मोहर लगने के बाद जल्द भर्ती प्रकिया शुरु हो जाएगी।

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal