गृह मंत्रालय ने मानी दुष्यंत चौटाला की मांग, किया नोटिफिकेशन स्थगित

10/17/2018 12:24:21 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखऱ धरणी): सांसद दुष्यंत चौटाला की मांग को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मान लिया गया है। उनपर 25 सितंबर को जारी किया गया नोटिफिकेशन स्थगित कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में चण्डीगढ़ के DSP को DANIPS में मर्ज करने के अादेश थे। जिसको गृह मंत्रालय द्वार स्थगित कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार सांसद दुष्यंत चौटाला ने 4 अक्तूबर को इस मामले को लेकर पत्र लिखा था। इस पत्र की मांग को लेकर ही चंडीगढ़ प्रशासन को नए अादेश जारी किए गए हैं। चौटाला ने पारंपरिक नियमों को फॉलो करने की मांग की थी, जिसे MHA ने माना है। अब 60:40 की रेश्यो (अनुपात) में ही सिविल पदों की भर्तियां करनी होंगी। 
 

Deepak Paul