अब हनीप्रीत का भजन-कीर्तन में नहीं ध्यान, हर रोज पहनती है डिजाइनर ड्रेस

4/16/2018 12:10:13 PM

अंबाला(ब्यूरो): साध्वियों से यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारियां जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत आजकल जेल में अपनी पसंद के डिजाइनर कपड़े पहन रही है। यहां तक की अब उसका भजन-कीर्तन में भी कोई खास ध्यान नहीं है। हनीप्रीत पर अभी तक कोई आरोप साबित नहीं हुए है अौर वह अंडर ट्रायल है। जिसके कारण उसे अपनी पसंद के कपड़े पहनने की छूट है। सूत्रों के अनुसार वह पेशी पर ही नहीं बल्कि जेल में रोज अपनी पसंद के कपड़े पहनती है। फिलहाल वह अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद है। उसका जेल में किसी भी दूसरे कैदी से कोई संपर्क नहीं है। सूत्रों के अनुसार हनाप्रीत शुरू-शुरू में जेल के खाने पर कमियां निकालती थी लेकिन अब उसे उस खाने की आदत पड़ गई है। 

अब हनीप्रीत का नहीं भजन-कीर्तन में ध्यान
माना जाता था कि हनीप्रीत पहले भजन-कीर्तन किया करता थी। वह पंचकूला में पेशी के दौरान पूजा-पाठ करती थी लेकिन अंबाला जेल में आने के बाद उसके लिए ये सब ज्यादा जरूरी नहीं है। वह कभी-कभी समय मिलने पर ही ध्यान पर बैठती है। हनीप्रीत अधिकतर समय अकेला रहना पसंद करती है। उसके परिजन उससे मिलने आते रहते हैं। वह अपने पिता राम रहीम के बारे में पूछती है लेकिन उसे इतनी जानकारी नहीं मिल पाती। 

राम रहीम पहनता है कैदियों के कपड़े 
वहीं दूसरी अोर राम रहीम सुनारियां जेल में बंद है। वह अच्छे से अपना काम करता है अौर मजदूरी के रुप में रोजाना 20 रुपए मिलते हैं। राम रहीम जेल के किचन गॉर्डन में सब्जियां उगाने का काम करता है। राम रहीम जेल में कैदियों के कपड़े पहनता है। पिछले आठ महीनों में उसकी दाढ़ी और सिर के बाल भूरे हो गए हैं। जेल प्रशासन ने राम रहीम को अपने खाते में हर महीने पांच हजार रुपये जमा कराने की स्वीकृति दी है, जिससे वह जेल की कैंटीन से फल व अन्य खाद्य सामग्री आदि खरीदता है।

राम रहीम के केस की पैरवी तलवार दंपति के वकील करेंगे। डेरा सच्चा सौदा सिरसा ने हाल ही में लखनऊ के दो वकीलों तनवीर अहमद मीर और ध्रुव गुप्ता को पैरवी के लिए हायर किया है। दोनों ने आरुषि मर्डर केस में तलवार दंपती का बचाव किया था। यह दोनों वकील डेरे के साधुओं को नपुंसक बनाने के एक अन्य केस में गुरमीत राम रहीम की पैरवी करेंगे। राम रहीम पर अपने 166 साधुओं की नसबंदी कराने का आरोप है। इसके अलावा हत्या के भी दो केस चल रहे हैं। हरियाणा की पंचकूला की स्पेशल कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रही है।
 

Nisha Bhardwaj