ऑनर किलिंग मामला: लड़के पक्ष के लोगों ने की एस.पी. से मुलाकात(VIDEO)

6/8/2018 1:49:32 PM

करनाल: ये मामला गांव बल्ला के ऑनर-किलिंग का है जिसमें लड़के पक्ष के दर्जनों लोग एस.पी. सुरेंद्र भौरिया से मिले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद एस.पी. ने डी.एस.पी. को मामले की जांच के आदेश दिए व लड़के पक्ष के लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के लिए कार्रवाई की जाएगी। लड़के पक्ष के लोग रोहतक  जिले के एक गांव के थे। लड़के पक्ष के साथ आए मोनू ने बताया कि बल्ला गांव की लड़की के साथ उसने कोर्ट मैरिज की थी। मगर उसके माता-पिता को उसकी शादी पसंद नहीं थी, जिस कारण उन्होंने उसकी हत्या करवाई। उन्होंने कहा कि हत्या के कई दिनों बात भी इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

उन्होंने एस.पी. से गुहार लगाई की जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। एस.पी. ने आश्वासन दिया कि इस मामले को जांच डी.एस.पी. से करवाई जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मोनू के साथ सुमित सरपंच, कर्मबीर सरपंच, सुमेर, गंगादत, धर्मपाल, सत्यवान, बलवान सिंह, राज सिंह, राम सिंह, देवपाल, वेदपाल, दीपक, अमित, संदीप, आशीष, सोनू, सतपाल, अनिल, राजू, हरीश, राजेश व ओमबीर मौजूद रहे।   

Deepak Paul