नीमका में ऑनर किलिंग: फंदे पर लटके मिले युवक-युवती

2/1/2019 10:20:59 AM

नूंह(ऐेके बघेल): बिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमका गांव में एक ही स्थान से लड़का-लड़की के शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ऑनर किङ्क्षलग की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। लड़के पक्ष के जोरमल की शिकायत पर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। 

जानकारी के मुताबिक नीमका में लड़का-लड़की के शव फंदे लटके होने की खबर पुलिस को दोपहर बाद करीब 4-5 बजे चली। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लिया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की किसी ने हत्या की है। मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अब सवाल यह है कि दोनों ने लोकलाज के डर से जान दी या फिर उन्हें मौत के घाट उतारा गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने पर ही मौत के असली राज से पर्दा उठेगा, लेकिन मामला एक ही गांव का होने की वजह से तनाव बना हुआ है। पुलिस लगातार गांव के हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस को लड़के पक्ष की तरफ से शिकायत मिल चुकी है, जिसमें कई लोगों पर हत्या के आरोप लगाए गए हैं। 

Deepak Paul