लव मैरिज करके प्रेमी-जोड़ा बसाना चाहता था घर, दोनों को धोखे से बुलाकर बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां

12/30/2020 8:41:09 PM

रोहतक (दीपक): नई दुनिया बसाने का सपना लेकर लव मैरिज करने आए प्रेमी जोड़े पर सरेआम फायरिंग कर दी गई। लड़की के परिजन हत्यारे बन सड़क पर हाथ में पिस्तौल ले मौत का तांडव मचाते रहे। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कोर्ट में शादी के लिए जा रहे एक प्रेमी जोड़े को प्यार की भारी कीमत चुकानी पड़ी। लड़की के ताऊ ने शादी पर सहमति जताने के बहाने बुलाया और फिर दोनों को गोली मार दी, जिससे लड़की और लड़के की मौत हो गई। रोहतक के दिल्ली बाईपास पर सरेआम हुई ऑनर किलिंग से पूरा शहर कांप उठा। 



घर वालों से छिपकर शादी करने वाले जोड़े को धोखे से बुलाकर लड़की के ताऊ ने उन्हें गोली मार दी। लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की का ताऊ नाराज था, बाद में सहमति का बहाना बना कर दोनों की शादी के लिए मान भी गए थे। 



दरअसल, रोहतक के कहनेली गांव की पूजा और रोहतक जिले के ही बखेता गांव के रोहित बुधवार को परिवार साथ रोहतक कोर्ट में शादी के लिए जा रहे थे, लेकिन दिल्ली बाईपास पर लड़की के ताऊ ने अचानक लड़की और लड़के के परिवार पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद लड़की और लड़के की मौत हो गई। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ साफ दिखाई दे रहा है की कैसे हत्यारे पूरे परिवार को निशाना बना रहे है और हाथों में पिस्तौल ले ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार रहे हैं।



दरअसल, पूजा और मोहित एक दूर से लव मैरिज करना चाहते थे, जिस पर परिजन नाराज थे, लेकिन बाद में मान भी गए। बुधवार को लड़की के ताऊ कुलदीप ने सहमति देने के बहाने परिवार को बुलाया और फायरिंग कर दी। जिसके बाद पूजा और रोहित की मौत हो गई। 

vinod kumar